Please wait

विस उपचुनाव : पंजाब में आआपा ने जीती तीन सीटें, कांग्रेस के खाते में आई एक

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी परिणाम के अनुसार होशियारपुर जिले की चब्बेवाल विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के डॉ. इशांक कुमार ने कांग्रेस प्रत्याशी रणजीत कुमार को 28 हजार 690 वोटों से पराजित किया। यहां भाजपा प्रत्याशी सोहन सिंह को यहां केवल 8692 वोट मिले हैं।

23 Nov 2024

विस उपचुनाव : पंजाब में आआपा ने जीती तीन सीटें, कांग्रेस के खाते में आई एक

चंडीगढ़। पंजाब में चार विधानसभा हलकों में हुए उपचुनाव के बाद शनिवार को आए परिणाम में तीन सीटों पर सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की है। जबकि एक सीट पर विपक्षी दल कांग्रेस को जीत मिली है। हालांकि लोकसभा चुनाव से पहले तीन सीटों पर कांग्रेस और एक पर आम आदमी पार्टी थी। शिरोमणि अकाली दल ने यह उपचुनाव नहीं लड़ा था, जबकि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को इसमें करारी हार का सामना करना पड़ा है।

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी परिणाम के अनुसार होशियारपुर जिले की चब्बेवाल विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के डॉ. इशांक कुमार ने कांग्रेस प्रत्याशी रणजीत कुमार को 28 हजार 690 वोटों से पराजित किया। यहां भाजपा प्रत्याशी सोहन सिंह को यहां केवल 8692 वोट मिले हैं।

बरनाला विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप सिंह ढिल्लों ने आम आदमी पार्टी के हरिंदर सिंह धालीवाल को 2157 वोटाें के कम अंतर से पराजित किया है। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी केवल सिंह ढिल्लों को 17 हजार 958 वोट मिले हैं।

राज्य की सबसे चर्चित सीट गिद्दड़बाहा के चुनाव परिणाम इस बार बेहद चौंकाने वाले रहे हैं। इस सीट पर आम आदमी पार्टी अपना खाता खोलने में कामयाब रही। यहां आप के उम्मीदवार हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों ने कांग्रेस प्रत्याशी अमृता वडिंग को 21 हजार 801 वोटों से हराया है। अमृता वडिंग पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की पत्नी हैं। 90 के दशक में गिद्दड़बाहा से चुनाव जीतकर पंजाब की राजनीति में सक्रिय हुए भाजपा प्रत्याशी मनप्रीत सिंह बादल को यहां इस बार केवल 12 हजार 174 वोट मिले हैं।

पंजाब की सीमावर्ती सीट डेराबाबा नानक में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी गुरदीप सिंह रंधावा ने कांग्रेस प्रत्याशी जतिंदर कौर रंधावा को 5699 वोट से पराजित किया है। जतिंदर कौर पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा की पत्नी हैं। इस सीट से भाजपा प्रत्याशी रवि करण काहलों को केवल 6505 वोट मिले हैं।

पंजाब में आज चार सीटाें पर हुए उपचुनाव परिणाम के बाद अब विधानसभा का स्वरूप भी बदल गया है। 117 सीटों वाली राज्य विधानसभा में अब आम आदमी पार्टी के विधायकों की संख्या 95 हो गई है। सदन में कांग्रेस विधायकों की घट कर संख्या 16, भारतीय जनता पार्टी के दो, शिरोमणि अकाली दल के दो तथा बहुजन समाज पार्टी का एक व एक निर्दलीय विधायक है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


विस उपचुनाव : पंजाब में आआपा ने जीती तीन सीटें, कांग्रेस के
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी परिणाम के अनुसार होशियारपुर जिले की चब्बेवाल विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के डॉ. इशांक कुमार ने कांग्रेस प्रत्याशी रणजीत कुमार





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News